تنديدًا بالإبادة الجماعية المتواصلة التي ترتكبها "إسرائيل" في غزة، وقفةً احتجاجية مشتركة في لوكناو /الهند
इज़रायल द्वारा ग़ज़ा में जारी जनसंहार, भूख को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने और वहाँ राहत सामग्री तक पर रोक लगाने के विरोध में और ग़ज़ा की जनता के समर्थन में आज शाम लखनऊ के विभिन्न जनसंगठनों ने परिवर्तन चौक पर साझा प्रदर्शन किया। आज हिरोशिमा दिवस पर इस प्रदर्शन का मकसद यह याद दिलाना भी था कि साम्राज्यवाद हमेशा से मानवता का हत्यारा रहा है।
स्त्री मुक्ति लीग और नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ताओं ने भी इसमें भागीदारी की। इस मौक़े पर एक पर्चा भी बाँटा गया।
पर्चे में आज ग़ज़ा के भयावह हालात का ज़िक्र करते हुए कहा गया है कि भूख से तड़पते. गोलियों का शिकार होते घायल फ़िलिस्तीनी बच्चों की तस्वीरें पूरी दुनिया के संवेदनशील नागरिकों को बेचैन कर रही हैं। छोटे-छोटे बच्चे कफ़न में लिपटे पड़े हैं। यह है साम्राज्यवाद का क्रूर चेहरा जो दूसरों की ज़मीन और संसाधनों पर क़ब्ज़ा करने का षड़यंत्र रचता रहता है। आज यह देश है इज़रायल जो अमेरिका के समर्थन से यह ख़ूनी खेल खेल रहा है और फ़िलिस्तीन की जनता को उसकी ही ज़मीन से बेदखल कर रहा है।
बहुत अफ़सोस की बात है कि हमारी वर्तमान सरकार फ़िलिस्तीन के प्रति भारत के लम्बे समय से बने रहे आधिकारिक रुख से पीछे हटी है और अमरीका द्वारा की जा रही साम्राज्यवादी क्रूरता के समर्थन में खड़ी हुई है।
वक्ताओं ने कहा कि क्या हम फ़िलिस्तीन के मासमू बच्चों के क़त्लेआम को भूलकर, वहाँ रोज़ मारे जा रहे आम लोगों से मुँह फेरकर इज़रायल के साथ किसी भी क़िस्म के रिश्ते को जायज़ ठहरा सकते हैं? बर्बरता और नरसंहार के प्रतीक इज़रायल के साथ किसी भी प्रकार के रिश्ते का समर्थन करना किसी भी इंसाफ़पसंद इंसान के ज़मीर को कचोटेगा।
ज़रा सोचिए : क्यों पूरी दुनिया की जनता की भारी बहुसंख्या इज़रायल के ख़िलाफ़ है, चाहे वह ईसाई हो, यहूदी हो, बौद्ध हो, मुसलमान हो या किसी और धर्म की हो? बस साम्राज्यवादी देशों का शासक वर्ग इज़रायल के साथ है। ख़ुद उनके देश की जनता भी इज़रायल नहीं बल्कि फ़िलिस्तीन के साथ है।
في مساء اليوم، نظّمت عدة منظمات جماهيرية في لوكناو وقفةً احتجاجية مشتركة في ساحة "باريفرتان تشوك"، تنديدًا بالإبادة الجماعية المتواصلة التي ترتكبها "إسرائيل" في غزة، واستخدامها للجوع كسلاح، ومنعها دخول المساعدات الإنسانية، وتضامنًا مع شعب غزة. وقد تزامن هذا التحرك مع "يوم هيروشيما"، في رسالة تذكير بأن الإمبريالية لطالما كانت قاتلةً للإنسانية.
وشارك في هذا التحرك نشطاء من "رابطة تحرير المرأة" و"رابطة شباب الهند"، كما تم توزيع منشور بهذه المناسبة.
وقد أشار المنشور إلى الوضع الكارثي الحالي في غزة، موضحًا أن صور الأطفال الفلسطينيين المصابين، والذين يتلوّون من الجوع ويتعرضون للرصاص، تزعزع ضمائر كل الأحرار في العالم. فالأطفال الصغار يُلفّون بالأكفان، في مشهد يعكس الوجه الوحشي للإمبريالية، التي لا تكفّ عن حبك المؤامرات للاستيلاء على أراضي الآخرين وثرواتهم. واليوم، الدولة التي تلعب هذا الدور هي "إسرائيل"، التي تشنّ هذا العدوان الدموي بدعم أمريكي، وتعمل على تهجير الشعب الفلسطيني من أرضه.
ومن المؤسف أن حكومتنا الحالية قد تراجعت عن الموقف الرسمي التاريخي للهند المؤيد لفلسطين، ووقفت إلى جانب الوحشية الإمبريالية التي تمارسها الولايات المتحدة.
وأكد المتحدثون في الوقفة: هل يجوز لنا أن نبرر أي نوع من العلاقات مع "إسرائيل" بينما تُرتكب يوميًا مجازر بحق أطفال فلسطين الأبرياء؟ هل يمكن تجاهل هذا القتل اليومي للمدنيين؟ إن دعم أي نوع من العلاقات مع إسرائيل، التي باتت رمزًا للوحشية والإبادة، لن يُغفره ضمير أي إنسانٍ حرّ يسعى إلى العدالة.
فلنفكر للحظة: لماذا الغالبية الساحقة من شعوب العالم تقف ضد إسرائيل، سواء كانوا مسيحيين أو يهودًا أو بوذيين أو مسلمين أو من أديان أخرى؟ وحدهم الحكّام في الدول الإمبريالية يقفون مع إسرائيل. أما شعوبهم فهي مع فلسطين، وليست مع هذا الكيان.
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق